फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताएं, कब पूरी होंगी योजनाएं ः मोहले

Sat, 31 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूवल मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत शहर में पेयजल, सीवेज, स्टार्म वाटर ड्रेनेज की योजनाओं के अब तक पूरा न होने और काम की धीमी गति पर महापौर रामगोपाल मोहले ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को नगर निगम में जल निगम के एमडी पीके आशुदानी एवं अधिकारियों के साथ बैठक में दो टूक कहा कि योजनाएं कब तक पूरी होंगी, साफ बताएं।
 लंबे समय से अधर में लटकी योजनाओं को जल्द पूरा कराया जाए ताकि उनका लाभ जनता को मिल सके। स्पष्ट कहा कि योजनाएं जल्द मूर्तरूप नहीं ले सकीं तो पांच सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

महापौर ने पेयजल, सीवेज समेत कुल छह बिंदुओं पर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन योजनाएं कब तक जनोपयोगी हाेंगी, इसकी लिखित रिपोर्ट तीन दिन के अंदर मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

 जल निगम के एमडी से पूछा कि पहले की बिछाई गई पेयजल पाइप में तो लीकेज है ही, नई पेयजल पाइप लाइन में कैसे लीकेज हुआ।
रवींद्रपुर में जलभराव और माधोपुर एवं छित्तूपुर में सीवर की समस्या के बारे में भी पूछा। महापौर ने बताया कि एमडी ने स्वीकार कि पाइप लाइन बिछाने में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह परेशानी खड़ी हुई।
सीवर लाइन से हाउस कनेक्टिविटी के सवाल पर एमडी के जवाब से महापौर संतुष्ट नहीं दिखे और नाराजगी जताई। दीनापुर और गोइठहां में प्रस्तावित एसटीपी के निर्माण में देरी पर असंतोष जताया।
इस पर एमडी ने आश्वस्त किया कि योजनाओं में तेजी लाकर जल्द ही उन्हें मूर्तरूप दिया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, जलकल महाप्रबंधक वीके पांडेय, जलकल सचिव एसपी श्रीवास्तव, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के जीएम जेबी राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें