अहमदाबाद-मुंबई और लखनऊ-नई दिल्ली के बाद अब वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर जल्द ही यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस की सुविधाएं मिलेंगी। लग्जरी व्यवस्था के साथ ही यात्रियों को यह कोच सफर के दौरान एक अलग एहसास का अनुभव कराएंगे। आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस तेजस रैक से चलने वाली इस ट्रेन में सीट की बुकिंग कब से होगी, इसके बारे में इसी सप्ताह रेलवे बोर्ड निर्णय लेगा।
आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 फरवरी से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस ट्रेन की शुरुआत होगी तो उसके ठीक दो दिन बाद यानी की 16 फरवरी से तेजस ट्रेन की रैक वंदे भारत के इंजन में जोड़कर चलाई जाएगी। सप्ताह के सोमवार व गुरुवार को छोड़ बाकि सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।