फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'कॉकरोच' का तेज प्रताप यादव ने किया समर्थन, कहा- UP में बनेगी योगी सरकार; मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन

Sun, 24 May 2026 03:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: तेज प्रताप यादव मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव का समर्थन न करने और योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनाने के लिए काम करने की बात कही। युवाओं को लेकर दिए उनके 'तहलका' और 'कॉकरोच' वाले बयान भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर बाहर निकले तेज प्रताप यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: तेज प्रताप यादव शनिवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन तीर्थपुरोहित राज मिश्रा ने संपन्न कराया। मंदिर पहुंचने पर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के लिए काम करेंगे।

तेज प्रताप यादव ने युवाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब युवा अंगड़ाई लेता है तो पूरे देश में तहलका मच जाता है। युवाओं की ताकत इतनी बड़ी है कि उन्होंने केवल छह दिन में पूरे देश में माहौल बदलकर रख दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को “कॉकरोच” कहकर संबोधित किया गया, इसलिए वह युवाओं के समर्थन में खड़े हैं और उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन की भी बात कही। हालांकि उन्होंने इस बयान को लेकर ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

बिहार की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पहले से दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वह किसके चक्कर में गए, यह अभी राज ही बना हुआ है। तेज प्रताप यादव के विंध्याचल दौरे और बयानों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। उनके बयान को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें