फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर में तेजप्रताप के वायरल वीडियो की होगी जांच, सोशल मीडिया पर किया था अपलोड

Sat, 14 Jun 2025 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर के रेड जोन में इन्होंने वीडियो बनाया जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मंदिर न्यास ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है और कहा है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के काशी विश्वनाथ मंदिर में वायरल वीडियो की जांच होगी। दो दिन पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और मंदिर के प्रतिबंधित रेड जोन क्षेत्र में फोटो और वीडियो बनवाकर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह रेड जोन में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मामले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस को गहन जांच करने को कहा गया है।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि जांच में सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की सत्यता की पुष्टि की जाएगी। अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया या कोई कर्मचारी दोषी पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। मंदिर के नियमों के अनुसार, रेड जोन में फोटो या वीडियो बनाना सख्त मना है।
विज्ञापन


बता दें कि तेज प्रताप को लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से बाहर कर दिया है। बृहस्पतिवार को तेजप्रताप बनारस पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर क्षेत्र में बनाया गया वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें