फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीएम ने तहसील समिति को दिए जांच के निर्देश

Mon, 30 Dec 2024 10:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में अवैध ईंट भट्ठों पर तहसील समिति कार्रवाई करेगी। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने इसे लेकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम एस राजलिंगम की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय समिति, जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। उन्होंने अवैध ईंट भट्ठों के संचालन को बंद कराए जाने के संबंध में तहसीलवार गठित समिति को स्थलीय जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के संबंध में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि तीन मामले समय सीमा निकल जाने के बाद भी लंबित है। औद्योगिक आस्थान, चांदपुर में अतिक्रमण की समस्या के निवारण के लिए पुलिस विभाग, उद्योग विभाग एवं औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

नगर निगम की सीमा में आ गए ईंट भट्ठों को नगर निगम द्वारा लाइसेंस जारी किए जाने के संबंध में नगर निगम सदन द्वारा बायलॉज पारित किए जाने की बात कही गई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की डिस्पेंसरी स्थापित किए जाने के संबंध में आईआईए, राष्ट्रीय सचिव द्वारा अवगत कराया कि इस संबंध में प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं। 
विज्ञापन


औद्योगिक आस्थान चांदपुर और निकटवर्ती प्राइवेट लैंड में कूड़ा उठान की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत अध्यक्ष ने रामनगर से पड़ाव तक सड़क के लिए ली गई जमीन के मुआवजे का मुद्दा उठाया।

शैलेश सिंह द्वारा बुनकरों के बंद पड़े कारखानों में विद्युत कनेक्शन बंद करने की मांग पर डीएम ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें