फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार पिंडरा : राजेश अध्यक्ष व श्याम मोहन बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश पटेल और महामंत्री पद पर श्याम मोहन उपाध्याय ने जीत हासिल की। परिणाम जारी होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कोहरे के कारण 11 बजे के बजाय साढ़े 11 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू से ही बढ़त बनाए दोनों प्रत्याशियों ने अंत में बढ़त के साथ जीत हासिल की। जीत मिलते ही समर्थक खुशी से उछल पड़े। इसके बाद जुलूस के रूप में तहसील परिसर स्थित मौनी बाबा आश्रम व हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लिया। चुनाव अधिकारी जटाशंकर मिश्र, लालबहादुर व मनोज मिश्रा ने बताया कि कुल 348 मत में से 310 मत पड़े। इसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राजेश पटेल को 191, रामभरत यादव को 108 मत और प्रफुल्ल कुमार मौर्य को 11 मत मिले। राजेश पटेल 83 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद के प्रत्याशी श्याम मोहन उपाध्याय को 179 तथा राजेश कुमार सिंह को 130 मत मिले। श्याम मोहन ने 49 मतों से जीत हासिल की। जुलूस में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, श्रीनाथ गोंड, प्रितराज माथुर अरुण दुबे, सत्यप्रकाश चौबे, विजय पांडेय समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अन्य पदों पर एक ही नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।
---------
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-संतोष सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- (10 वर्ष से अधिक) विपुल कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- संजय दुबे, कोषाध्यक्ष-सतीश कुमार सिंह, सहायक सचिव प्रशासन अविनाश कुमार बोस, पुस्तकालय सचिव- उमेश कुमार सिंह, ऑडिटर-आशीष कुमार दुबे समेत 9 लोग प्रबंध समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी मांता पटेल व मनोज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें