फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी की गला रेतकर हत्या से सनसनी, सामने आया मर्डर से जुड़ा ये मामला

Sun, 02 Aug 2020 12:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक किशोरी गला रेतकर सनसनी खेज हत्या के मामले में मृतक की शिनाख्त हो गई है। किशोरी का शव मिलने इलाके में हड़कंप मच गया था, फिलहाल हत्या क्यों की गई। इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की किशोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव के शिनाख्त होने के बाद परिवार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।


व्यक्ति ने बताया गया कि एक साल पहले किशोरी किसी युवक के साथ चली गई थी, जिसमें परिजनों ने सुरियावां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई था। दो महीने बाद युवती को पुलिस ने खोजकर परिवार को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मचा हड़कंप :
भदोही जिले के जमुनीपुर अठगवां के मेला की बारी में शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे किशोरी की गला रेतकर हत्या की गई थी। सुनसान रास्ते पर झाड़ी के समीप लड़की का शव देखकर सनसनी फैल गई थी।

ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जानकारी मिलने पर भदोही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया था। रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस कप्तान रामबदन सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें