फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही-हांडी प्रतियोगिता के दौरान गिरने से किशोर की मौत 

Mon, 26 Aug 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मीरगंज (जौनपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटहर गांव में शनिवार की शाम दही-हांडी प्रतियोगिता में मटकी फोड़ने के दौरान 20 फीट की ऊंचाई से गिरने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात 12 बजे इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


भटहर गांव में शनिवार शाम पांच बजे दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग टीम के सदस्य क्रम से मटकी फोड़ने का प्रयास कर रहे थे। भटहर गांव की टीम में स्व. राजेंद्र प्रसाद सरोज का बेटा अंकित (16) भी शामिल था। 

नीचे गांव के नौजवान गोला बनाकर एक के ऊपर एक खड़े थे। सबसे ऊपर अंकित था। वह मटकी फोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी असंतुलित होकर 20 फीट ऊपर से गिर पड़ा। कई और युवक ऊंचाई से उस पर गिर पड़े।
विज्ञापन


 इसके चलते उसके सीने में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। बाद में उसे इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा अंकित सीता देवी आदर्श इंटर कालेज अगहुआ में हाईस्कूल का छात्र था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें