फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का धर्मांतरण: तीन आरोपियों को कचहरी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, किसी तरह पुलिस ने बचाया; भेजे गए जेल

Thu, 04 Sep 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के धर्मांतरण के आरोपियों की अदालत में पेशी हुई। इस दाैरान अधिवक्ताओं ने उन्हें दाैड़ा लिया और पिटाई की। पुलिस ने मशक्कत के बाद उन्हें बचाया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को कराया उठक-बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: आदमपुर थाने के धर्मांतरण के तीन आरोपियों की बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान अधिवक्ताओं ने पिटाई कर दी। तीनों आरोपियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह पुलिस ने आरोपियों को बचाया। 

विज्ञापन


मौलवी मोहम्मद हसीन, आबिद सुल्तान उर्फ राजू और अगुवा मर्सलीन को पुलिसकर्मियों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय कुलदीप यादव की कोर्ट में पेश किया, जहां से देर शाम कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। देर शाम तक परिसर में अधिवक्ताओं की भीड़ रही। 

पुलिसकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच जेल में उन्हें दाखिल कराया। आदमपुर थाना क्षेत्र की एक बालिका का धर्मांतरण के बाद निकाह कराया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाल अपचारी, महिला, दो मौलवी और एक अगुवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाल अपचारी पकड़ा गया। महिला भी जेल में है। 
विज्ञापन


जैतपुरा के रहने वाले मौलवी मोहम्मद हसीन, मौलवी आबिद सुल्तान उर्फ राजू और अगुवा मर्सलीन निवासी जलालीपुरा को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बुधवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बालिका का अपहरण कर धर्मांतरण और पिता पर हमले के मामले में बाल अपचारी को पुलिस ने सोमवार रात पकड़ा और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। उधर, गिरफ्तारी के बाद दोनों मौलवी और अगुवा ने हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगी है। 

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि इस अपराध में जो भी लोग शामिल होंगे, सभी की गिरफ्तारी होगी। पुलिस की टीम ने कोनिया क्षेत्र में बाल अपचारी के पिता और अन्य रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी है। क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता ने 12 साल के मासूम बेटी को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह के मामले में सोमवार रात आदमपुर थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें