कादीपुर के खुर्द गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक किशोरी का शव कुएं से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतका सुबह से लापता थी और पिता ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी थी। कुएं में शव दिखने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और तफ्तीश में जुट गई है।
गांव में एक किशोरी का शव मंगलवार की रात 8 बजे कुएं में मिला है। परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किशोरी स्नेहा ऊर्फ साक्षी 13वर्ष पुत्री रामदुलार यादव निवासी कादीपुर खुर्द है। वह 30 जून की रात 7 बजे से गायब हो गई थी परिजन तलाश कर रहे थे। सुबह उसके पिता थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दी ।
विज्ञापन
मंगलवार को घर के समीप उसका शव एक कुएं में उतराया देखकर घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक मय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर एडीसीपी नीतू कात्यान भी पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया।
किशोरी के पिता घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। तीन लड़कियों में दुसरे नंबर की थी ।बड़ी बेटी सानिया तीसरी खुशी है । मां का रो रो कर बुरा हाल है । परिजनों ने बताया कि रात बारिश हो रही थी लगता है कि कुएं में पानी लेने में पैर फिसल गया।