वाराणसी में एक किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा स्थित परमहंस नगर कॉलोनी की।
जानकारी के अनुसार, ज्वाली खातून(14) पुत्री काजल शेख ने बुधवार की सुबह दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बांकड़ का रहने वाला काजल शेख परिवार के साथ कंदवा में रहता था। वह कंदवा में ही सूर्यबली सिंह की जमीन पर खपरैल का मकान बनाकर यहीं पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा कर रहा था।
बुधवार सुबह मां शकीना ने जब, पुत्री ज्वाली खातून को घर में पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकते देखा, तो होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामपूजन बिन्द ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।