फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Murder Case: पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री, बोले- 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे दंपती के हत्यारे

Sat, 17 Aug 2024 10:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने व्यापारी दंपती हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा किया है। मंत्री आशीष पटेल ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने व्यापारी दंपती हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी का दावा किया है। शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री ने उनसे घटनाक्रम की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि कुछ सवाल रह गए हैं। पुलिस उसे सुलझाने में लगी है। अगले 24 घंटे के अंदर हत्यारे गिरफ्तार होंगे। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे कैबिनेट मंत्री रॉबर्ट्सगंज पहुंचे। यहां से सीधे ब्रह्मनगर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दिवंगत व्यापारी दिलीप सिंह पटेल व पत्नी मंजू देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पिता ईश्वरी प्रसाद, पुत्र प्रियांशु, बेटी प्रतीक्षा सहित अन्य घरवालों से मिलकर ढांढस बंधाया। कहा कि घटना बेहद दुखद है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे में देर जरूर हुई है, अब वक्त नहीं लगेगा। इस मामले में जिसकी भी लापरवाही है, उसकी जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुद्धी में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म और लंबे उपचार के बाद मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। 

आरोपी अनुदेशक की अब तक गिरफ्तारी न होने पर कहा कि  दोषी कोई भी सरकार उसे बख्शेगी नहीं। पूरी निर्ममता से कार्रवाई होगी। कोलकाता की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यूपी में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। उनके साथ किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला हिंसा की घटनाओं पर सरकार का रुख साफ है। अपराधियों को सरकार छठी का दूध याद दिला देगी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल, दिनेश बियार, आनंद पटेल दयालु, विकास पटेल, सुजीत पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें