Varanasi News: जिला फुटबॉल संघ के राना अनवर ने बताया कि शुरू के पांच दिन लीग आधार पर मुकाबले होंगे। वहीं अंतिम तीन दिन के मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। 18 मंडलों की टीम को चार समूह में बांटा गया है।
खेल विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें 18 मंडलों की टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता में खेलने के लिए अलग-अलग टीमें बृहस्पतिवार शाम तक सिगरा स्टेडियम पहुंचीं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रादेशिक समन्वय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के जिले की टीम का ट्रायल 25 जुलाई को हुआ।
जिला फुटबॉल संघ के राना अनवर ने बताया कि शुरू के पांच दिन लीग आधार पर मुकाबले होंगे। वहीं अंतिम तीन दिन के मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। 18 मंडलों की टीम को चार समूह में बांटा गया है। दो ग्रुप में पांच टीमें और दूसरे दो ग्रुप में चार-चार टीमें खेलेंगी।
लीग की टॉप टीमों को नॉकआउट में खेलने का मौका मिलेगा। जिला फुटबॉल संघ ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार देर शाम वाराणसी मंडल की टीम घोषित किया। इसमें कोमल, शालिनी, प्रतिमा, प्रीति, पार्वती, चांदनी, श्रद्धा, सुमन पटेल, अंजली, सुलेखा, मानसी, श्रेया, नंदनी, जौनपुर की रानी चौहान और गाजीपुर की साक्षी कुमारी शामिल हैं।