जमीन अधिग्रहण के लिए 12 से 14 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें केंद्र व राज्य सरकार अधिग्रहण में आने वाले खर्च का 50-50 फीसदी वहन करेगी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 350 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए जिलाधिकारी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे।
इसके बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। एसडीएम पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए चिह्नित गांवों के सीमांकन का काम टीम ने पूरा कर लिया है। सोमवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।