फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली कर्मियों के घर मीटर लगाने गई टीम का विरोध, बिना काम लौटाया; बोले- गजट नियम विरुद्ध है

Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बिजली कर्मचारियों के घर मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है। कहा कि यह नियम के विरुद्ध है। बिजली निगम के पदाधिकारियों ने इस कदम को कर्मचारी हितों के खिलाफ कदम बताया है।
विज्ञापन
विरोध जताते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से बिजली कर्मियों के घर पर मीटर लगाने का अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बुधवार को अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में टीम जैसे ही बिजली कर्मियों के घर मीटर लेकर पहुंची, वहां विरोध शुरू हो गया। कर्मचारियों ने इसको कर्मचारी हितों के विपरीत बताते हुए टीम को बिना काम किए लौटा दिया। 

विज्ञापन


दूसरी ओर बिजली निगम के निजीकरण को लेकर सभी अधिशासी अभियंता कार्यालय,मड़ौली, पहड़िया,भेलूपुर, कज्जाकपुरा, चिरईगांव आदि जगहों पर प्रदर्शन किया कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बुधवार को बिजली निगम की एक टीम मीटर लेकर बिजली कर्मियों के घर पहुंची तो कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को दी। इस पर पदाधिकारियों ने इस कदम को कर्मचारी हितों के खिलाफ कदम बताया। समिति के मीडिया सचिव अंकुर पांडेयके साथ ही मायाशंकर तिवारी, राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार के गजट के नियम विरुद्ध है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जताई नाराजगी

कहा कि अगर निगम के अधिकारी फिर भी नहीं मानें और किसी भी व्यक्ति या उपभोक्ताओं को नियम विरुद्ध परेशान किया जाता है तो इसका विरोध और तेज किया जाएगा। कहा कि पावर कारपोरेशन विधुत अधिनियम2003 की धारा 47 (5) के तहत उपभोक्ताओं को प्रीपेड संयोजन एवं पोस्टपेड संयोजन चुनने का पूरा अधिकार है। 

अभी तक विधुत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) में किसी भी प्रकार का संशोधन नही हुआ है इसलिए बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पोस्टपैड से प्रीपेड बिजली मीटर करना भी गलत है। इस दौरान आरबी यादव, एसके सिंह, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्णा सिंह,पंकज यादव आदि लोगों ने निगम के निजीकरण के फैसले को निरस्त करने की मांग की।
कर्मचारियों के घर नियमानुसार मीटर लगाया जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने विरोध किया है, उस मामले में कर्मचारियों से बातचीत कर मीटर लगवाने का काम करवाया जाएगा। इससे जिले में बिजली की खपत की सही जानकारी मिलेगी। - आरबी शर्मा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें