आईआईटी बीएचयू में दो दिवसीय आई-डीएपीटी हब पिच चैलेंज का समापन मंगलवार को हुआ। आईआईटी बीएचयू के साथ ही आईआईटी कानपुर, एनआईटी जालंधर सहित अन्य जगहों से आए प्रतिभागियों ने अपने-अपने र्स्टाटअप की प्रदर्शनी लगाई। जालंधर की टीम ने बदमाश (बीएडीएएमएस) और आईआईटी कानपुर की टीम ने आरएफ नैनो कंपोजिट में पुरस्कार जीता है।
आई-डीएपीटी हब फाउंडेशन की ओर से दो दिन की प्रदर्शनी में अलग-अलग संस्थानों के छात्रों में किसी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाया तो किसी ने ड्रेन तकनीक, कृत्रिम अंग और सेना के लिए नैनो कंपोजिट डिफेंस मैटेरियल बनाकर सभी का ध्यान खींचा।
निर्णायक मंडल ने विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं का नामों की घोषणा की। हेल्थ केयर एंड फैमिली वेलफेयर में ‘बदमाश’, रुद्रा बॉट्स को द्वितीय और एमएमडीयू, सनबॉट्स और अल्जोकेयर को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। रोड एवं ट्रांसपोर्ट हाईवे श्रेणी में मात्र एक स्टार्टअप ने तृतीय श्रेणी अर्जित किया।
टेलीकम्यूनिकेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान पर ब्लिस केयर और क्रिएटिव टेक को तृतीय स्थान मिला। डिफेंस श्रेणी में आरएफ नैनो कंपोजिट को प्रथम और लॉयर (एलवाईएआर) को द्वितीय स्थान मिला। प्रथम स्थान वालों को 50 हजार, द्वितीय स्थान 30 हजार और तीसरा स्थान पाने वालों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. विकास कुमार दूबे, प्रो. राजीव प्रकाश, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीआरडीओ से डॉ. मलय कुमार नेमा मौजूद रहे।