फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी की ओर से शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक धरने पर बैठे थे। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि हमारी लंबित मांगों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा शीघ्र निस्तारित नहीं किया तो सभी शिक्षक अनवरत धरना देंगे। मंडल मंत्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जिले के विद्यालयों में एक के बाद एक शिक्षकों को बिना किसी ठोस प्रमाण के निलंबित कर दिया जा रहा है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए भी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई जा रही है, यह गलत है। संगठन मांग करता है कि इसके बदले उन्हें अर्जित अवकाश दिया जाए। एनपीएस की कटौती को अद्यतन अपडेट किया जाए। एनपीएस से ओपीएस में सम्मिलित शिक्षकों के अंशदान को जीपीएफ में अपडेट किया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का विकल्प पत्र 20 अप्रैल से पहले भरा जाए। मांग रखी कि 31 मार्च को प्रधानाचार्यों के सेवानिवृत्त होने के परिणाम स्वरूप रिक्त पदों पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक की नियुक्ति वरिष्ठता के आधार पर हो। इस दौरान अरविंद कुमार, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, अरविंद कुमार, महेंद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर मौर्य, अरविंद कुमार, राहुल श्रीवास्तव, प्रसून सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें