नदेसर एक होटल में बाल कलाकार यथार्थ दुबे का देवी गीत सुनते अनूप जलोटा।
संकट मोचन संगीत समारोह में प्रस्तुति देने वाराणसी आए भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा से शुक्रवार को नदेसर स्थित एक होटल में काशी उदीयमान बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने मिलकर उन्हें महिषासुर मर्दिनी सहित देवी गीत सुनाया। अनूप जलोटा ने उसकी प्रशंसा की। यथार्थ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे कलाकार ही देश के भविष्य हैं। यथार्थ का भविष्य उज्ज्वल है। अनूप जलोटा ने कहा कि मैं संकट मोचन हनुमान की कृपा से संगीत समारोह में लगातार 25 वर्षों से हाजिरी लगा रहा हूं। काशी और काशीवासी मुझे अपने घर परिवार जैसे लगते हैं। मैं यहां 12 वर्ष की उम्र से से आ रहा हूं। गीतकार कन्हैया दुबे केडी, संदीप यादव, अरुण मिश्रा गुंजन, रोशन सिंह, अंशिका सिंह ने अनूप जलोटा को पुष्पगुच्छ, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया।