फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैशलेस चिकित्सा से वंचित हैं 46 विद्यालयों के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय हस्त कला संकुल से प्रदेश भर में कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया था। लेकिन जिले के 46 विद्यालयों के शिक्षकों को इस सुविधा का लाभ अभी भी नहीं मिल पाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन विद्यालयों विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए स्कूल का डाटा, प्रधानाचार्य का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा अन्य आवश्यक विवरण तत्काल उपलब्ध कराएं। बिना डाटा उपलब्ध कराए विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं। योजना के लाभ से वंचित विद्यालयों में गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, विश्वनाथ सनातन धर्म इंटर कॉलेज, जेपी मेहता इंटर कॉलेज, कन्या कुमारी विद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज, नेताजी इंटर कॉलेज, श्री भारतेंदु संस्कृत महाविद्यालय सहित कुल 46 विद्यालयों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें