फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नियुक्ति में नियमों को लेकर कुलपति से फिर मिले शिक्षक, इस नियम को खत्म करने की मांग

Sun, 13 Sep 2020 12:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया में हाईस्कूल और इंटर में 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता   को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एक बार फिर कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर से मुलाकात कर इसे समाप्त करने की मांग रखी। प्रोफ़ेसर महेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व में मिलने गए शिक्षकों ने कुलपति से यूजीसी 2018 की नियमावली को ध्यान में रखते हुए ही नियुक्ति की मांग की है।

विज्ञापन


प्रोफेसर अहिरवार ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति में हाईस्कूल और इंटर में अंकों की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग पिछले दिनों भी की गई थी,जिस पर ठोस कार्रवाई न होने से शनिवार को फिर कुलपति से बातचीत की गई।

 बताया कि कुलपति ने मांगों पर तुरंत फैसला लेते हुए यूजीसी 2018 नियमावली के तहत ही नियुक्ति प्रक्रिया का आश्वासन दिया है। साथ ही इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों को भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस प्रकरण में कुलपति के सकारात्मक रुख के बावजूद भी कुछ लोग यूजीसी के नियमों की अवहेलना कर कुलपति को गुमराह करने में लगे हैं। कुलपति से मिलने वालों में प्रोफेसर जेबी कोमरैया, प्रोफ़ेसर बृजेश अस्थावल, डॉ शांति लाल सालवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें