फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस खाते में अंशदान न जमा होने से शिक्षक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के जिलों के माध्यमिक शिक्षक नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) खाते में सरकारी अंशदान न जमा होने से परेशान हैं। वाराणसी में पिछले एक साल जबकि चंदौली में दस महीने और जौनपुर में करीब दो साल से खाते में अंशदान नहीं जमा हुआ है। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सिटीजन चार्टर लागू करवाने और हर महीने एनपीएस की समीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपे ज्ञापन में सुधांशु ने बताया कि एक अप्रैल 2005 से पूरे प्रदेश में जीपीएफ की जगह एनपीएस व्यवस्था लागू की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों की लापरवाही से ही हर महीने कटौती के बाद भी अंशदान जमा नहीं हो रहा है। मांग की कि वेतन से एनपीएस के लिए कटौती की गई धनराशि एक सप्ताह के भीतर सरकारी अंशदान के साथ एनपीएस खाते में नियमित रूप से जमा की जाए। ब्याज का आगणन होने के 13 फरवरी 2019 के आदेश का पालन न होने, मई 2016 के बाद सातवें वेतन आयोग के एरियर, महंगाई भत्ता दिलाने आदि की मांग की गई। इसके अलावा सभी कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू होना चाहिए। इस दौरान रेवती रमण शर्मा, वेद कुमार सिंह, जयशंकर दूबे, संजय पाल, सतीश कुमार मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें