फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कई महीनों से गैरहाजिर शिक्षिका पर कार्रवाई हुई तो एमएलसी के नाम पर बीईओ को दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Jul 2020 11:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी में कई महीने से अनुपस्थित चल रही एक शिक्षिका पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को एक एमएलसी के नाम से धमकी दिलाने का आरोप लगा है। मामले में कैंट थाने में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

चिरईगांव के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राम टहल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कमौली में कार्यरत सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी कई माह से अनुपस्थित चल रही थीं। अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की गई तो एक एमएलसी के नाम से उनके कार्यालय में 26 जुलाई को फोन कर धमकी दी गई।


उन्होंने घटना की जानकारी बीएसए को दी। जांच में सामने आया कि फोन एमएलसी ने नहीं किया था, बल्कि उनके नाम से किसी ने फर्जी कॉल की थी।

विज्ञापन

मंगलवार को अर्चना कुमारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही फर्जी फोन करने वाले के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कैंट थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें