फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षक ने फांसी लगाकर जान दी, घर के पास पेड़ से लटकती मिली लाश

Sat, 21 Nov 2020 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में शुक्रवार रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक और कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

ललित कुमार(25) पुत्र राजेंद्र कैथी शंकरपुर गांव के मगटापुरवा का रहने वाला था। वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता था और कुछ बच्चों को घर पर ही कोचिंग भी देता था। शुक्रवार रात खाना खाकर सोने चला गया। रात में घर के दक्षिण रविंद्र यादव पुत्र सालीक यादव के ट्यूबेल के पास अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सुबह कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी लालगंज को दी। चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ललित कुमार तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई दयाशंकर और योगेंद्र घर पर खेतीबाड़ी का काम करते हैं। बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। पिता राजेंद्र और मां के साथ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें