फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, पति घायल, चंदौली से वाराणसी दवा लेने आ रहे थे दंपती 

Mon, 10 Jan 2022 09:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मंजरी देवी थाना अलीनगर क्षेत्र के ग्राम चांदीतारा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर में सोमवार की शाम पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधिवक्ता और उनकी शिक्षिका पत्नी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शिक्षिका मंजरी देवी (50) की मौत हो गई।

विज्ञापन


चंदौली के रतनपुर निवासी अधिवक्ता रामवृक्ष पटेल अपनी पत्नी मंजरी देवी के साथ बाइक से लंका दवा लेने जा रहे थे। कोदोपुर वन विभाग के पास जाम लगने के कारण रामवृक्ष ने बाइक धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।

बाइक पर पीछे बैठी मंजरी देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंजरी देवी की मौत हो गई। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मंजरी देवी ग्राम, चांदीतारा, साहूपुरी पड़ाव थाना अलीनगर स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थीं।
विज्ञापन


उनका इकलौता पुत्र शिवम पटेल प्रतियोगी परीक्षाअों की तैयारी कर रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से नो एंट्री में ओवरलोडिंग भारी वाहनों पर रोक की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें