बीटीसी विभाग की शिक्षिका वाराणसी निवासी कुमारी ज्योति (35) ने आजमगढ़ स्थित एक कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने कॉलेज के ही एक शिक्षक को से मोबाइल पर बात कर रही थी। मृतका आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र स्थित मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में शिक्षिका थी।
घटना बुधवार दोपहर की है। मृतका का एक रिश्तेदार भी इसी कॉलेज में काम करता है। वह शिक्षिका को खोजते हुए उसके कमरे में पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था। वह दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा तो अंदर ज्योति की लाश साड़ी के सहारे पंखे से लटक रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर रामजन्म और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वाराणसी शहर के नई कालोनी पांडेय बाजार निवासी कांता मौर्य की बेटी कुमारी ज्योति अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में स्थित मां. शारदा पीजी कालेज में बीटीसी विभाग की शिक्षिका थी।