फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नौ महीने से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित,  सहायक लेखाकार का रोका गया वेतन, 3 शिक्षामित्रों का रोका गया वेतन

Wed, 09 Dec 2020 12:50 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने मंगलवार को बड़ागांव अमरोहा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा रीडर लोन एप व कायाकल्प के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए। तो कुछ के पास बीएसए द्वारा पूछे गए सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं था।

विज्ञापन


जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर बीएसए ने 2 सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया। वहीं एक सहायक अध्यापक व 3 शिक्षमित्रों का वेतन स्थगित कर दिया। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र हरहुआ का निरीक्षण के दौरान सहायक  लेखाकार द्वारा किए गए अनियमित कार्यों की शिकायतों को देखते हुए वेतन अवरुद्ध कर दिया।  

 बीएसए के निरीक्षण में पता चला कि प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर बारी की सहायक अध्यापक स्वाति द्विवेदी पिछले 1 हफ्ते से अनुपस्थित चल रही हैं।  वहीं प्राथमिक विद्यालय छपरा द्वितीय के सहायक अध्यापक संजय कुमार यादव पिछले 15 मार्च से बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ कर्मचारी नियमावली का  उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर में निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापक 3 शिक्षामित्रों का भी वेतन रोक दिया गया। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र हरहुआ पर कार्यरत सहायक लेखाकार के खिलाफ अनियमित कार्य करने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए  वेतन रोक दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें