फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोलापुर से शुरू होगी टीबी मुक्त पंचायत की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जिले के ग्राम पंचायतों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में चलेगा अभियान

प्रधानमंत्री ने क्षय रोग दिवस पर की थी नए मॉड्यूल की लांचिंग

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी के खात्मे के लिए नए मॉड्यूल टीबी मुक्त न्याय पंचायत पर काशी में अमल शुरू हो गया है। जिले में चोलापुर से टीबी मुक्त पंचायत की मुहिम की शुरुआत होगी। इसके बाद सभी ब्लॉकों में इसी तरह की पंचायत लगाई जाएगी। इसमें लोगों को टीबी के बारे में जागरूक करने के साथ ही परिजनों की स्क्रीनिंग और जरूरी दवाइयां भी दी जाएंगी।

क्षय रोग उन्मूलन के लिए सरकार की ओर से दिसंबर 2025 का लक्ष्य रखा गया है। काशी में 24 से 26 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय वन वर्ल्ड टीबी समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने इसके लिए लोगों से आगे आने की अपील की थी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ब्लॉकों को जब टीबी मुक्त करेंगे तभी काशी क्षय मुक्त क्षय कहलाएगा। जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क स्क्रीनिंग, जांच, इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर के 89 ग्राम पंचायतों का चयन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि टीबी मुक्त पंचायत अभियान में चोलापुर ब्लॉक के सभी 89 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जल्द ही सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में भी यह अभियान शुरू किया जाएगा। चोलापुर में तीन अतिरिक्त पीएचसी, 13 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और 37 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 27 एएनएम और 206 आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें