फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर काशी पहुंचा तमिलनाडु का दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए तमिलनाडु के दंपती राजन और रमा लक्ष्मी बुधवार को 1800 किलोमीटर की यात्रा तय कर क ाशी पहुंचे। काशी पहुंचने पर हर हर महादेव के जयघोष से दोनों का स्वागत किया गया। तमिलनाडु के होशुर जिले के रहने वाले राजन और रमा लक्ष्मी ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि प्रधानमंत्री द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य से काशी में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। तभी से हम दोनों ने मन बना लिया इस आयोजन में जरूर शामिल होंगे, आज 32 घंटे का बाइक से सफर तय कर काशी पहुंचने पर जो स्वागत और सत्कार हमें मिला उससे अभिभूत हैं।
विज्ञापन

राजलक्ष्मी ने बताया कि तमिलनाडु से काशी की यात्रा के दौरान हम इतने उत्साहित थे कि सिर्फ दो जगहों पर विश्राम किया। काशी पहुंचने के बाद सबसे पहले बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पहुंचे। उन्होंने काशी व तमिलनाडु के हस्त शिल्पियों के स्टॉलों का भ्रमण किया। राजन ने बताया कि हमारी काशी की पहली यात्रा काफी यादगार रहेगी। काशी में हमारा जिस उत्साह के साथ स्वागत किया गया उसे शब्दों में बया करना मुश्किल है। दो प्रदेशों के बीच एक मजबूत रिश्ता कायम करने के लिए कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। राजन ने बताया कि यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन काशी पहुंचकर सारी थकान दूर हो गई। बता दें कि राजन व राजलक्ष्मी दोनों यूट्यूब चैनल चलाते हैं। राजन दक्षिण भारतीय व्यंजनों के अच्छे कु क भी हैं। शाम को दोनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें