नीट पीजी काउंसलिंग मे देरी के विरोध में बीएचयू आईएमएस से लंका तक जूनियर डाक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च ।
- फोटो : अमर उजाला
दिन में कामकाज ठप रखने के बाद शाम को जूनियर डॉक्टरों ने आईएमएस गेट से लंका तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान हाथ में मोमबत्ती और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। कहा कि काउंसिलिंग न होने की वजह से अस्पताल में मरीजों की सेवा का काम भी प्रभावित हो रहा है।