फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विज्ञान संस्थान और सामाजिक विज्ञान संकाय में टेबल टेनिस की खिताबी टक्कर

विज्ञापन
बीएचयू के डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम एम्फीथिएटर ग्राउंड में आयोजित बीएचयू अंतर संकाय टेबल
विज्ञापन
बीएचयू में अंतर-संकाय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का तीसरे और अंतिम दिन डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम, एंफीथियेटर ग्राउंड पर पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग का फाइनल सामाजिक विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान में होगा। तीसरे स्थान के लिए हुए महिला वर्ग के मुकाबले में एमएमवी और पुरुष वर्ग में डीएवी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

महिला वर्ग के मुकाबले में एमएमवी ने आरजीएससी बरकछा को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग के तीसरे स्थान के लिए डीएवी पीजी कॉलेज और आर्ट्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में डीएवी पीजी कॉलेज ने आर्ट्स को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने डीएवी पीजी कॉलेज को 3-2 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में सोशल साइंस ने आर्ट्स को 3-0 से पराजित किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ राजीव सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपक डोगरा ने दिया। मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो एके नेमा, प्रो अर्चना सिंह, डॉ खुर्शीद अहमद, डॉ प्रदीप खलको, उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें