फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोक हुआ सिस्टम, जाम में हांफा शहर, सड़क पर धुआं फेंकते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजिल तक पहुंचने में 2 घंटे तक जाम में फंसे, काशी जोन के पर्यटक होटलों में हुए कैद, दुकानें भी नहीं खुलीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सावन के अंतिम सोमवार की शाम से शुरू बारिश से शहर में मंगलवार को हर तरफ पानी ही पानी दिखा। नगर निगम की तैयारियां बारिश में धुलने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी चोक हो गई। हर प्रमुख मार्ग जलमग्न रहे। जाम में लोग सुबह से शाम तक हांफते रहे। मंजिल तय करने में एक से तीन घंटे लग गए। अधिकतर दोपहिया वाहन पानी की वजह से बंद हो गए। काशी जोन के अधिकतर पर्यटक अपने-अपने होटलों के कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। फुटपाथ समेत अन्य दुकानें भी पूरे दिन नहीं खुलीं। सामनेघाट-लंका मार्ग पर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
कमिश्नरेट पुलिस और यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिसकर्मियाें को सड़क पर यातायात व्यवस्था में तैनात किया गया। सामनेघाट से लेकर लंका मालवीय चौराहा, नरिया तिराहा, दुर्गाकुंड, रेवड़ीतालाब-रामापुरा मार्ग, रथयात्रा-गुरुबाग, लक्सा-गिरजाघर, चेतगंज-नई सड़क मार्ग पर जाम में लोग फंसे रहे। सामनेघाट-लंका, भगवानपुर-लौटूवीर मार्ग सुबह से शाम तक जाम की चपेट में रहा। दोपहर एक बजे नरिया तिराहे से बीएचयू नरिया गेट का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। लहरतारा रेलवे पुल से चौराहा पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। भदऊ डाट पुल और राजघाट पुल के बीच भी जाम में लोग हांफते रहे। ककरमत्ता पुल से मंडुवाडीह चौराहा तक जाम रहा। एफसीआई गोदाम मार्ग के पास जलजमाव के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। कुछ बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर पड़े। जाम छुड़ाने के लिए टीआई, टीएसआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग पर भी जाम ने लोगों को रुलाया। वरुणा पार में अर्दली बाजार मार्ग से पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, लालपुर मार्ग और पहाड़िया, अकथा मार्ग भी जाम से कराहता रहा।
विज्ञापन

जाम, जलजमाव के चलते कमरे में कैद रहे पर्यटक
टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि अधिकतर पर्यटकों को जलजमाव से परेशानी हुई। बाहर से आए पर्यटक सुबह से शाम तक कमरे में ही कैद रहे। लोगों ने काशी दर्शन को रद्द कर दिया। सारनाथ और दुर्गाकुंड, संकटमोचन, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाने वाले पर्यटक जाम के कारण नहीं जा सके।
विज्ञापन

बाइक सर्विस सेंटर पर लगी लाइन
दुर्गाकुंड के बाइक मैकेनिक महेश ने बताया कि सड़क पर जलजमाव में हर दूसरा वाहन फंसकर खराब हुआ। किसी का प्लग शॉर्ट सर्किट से खराब हुआ तो किसी के साइलेंसर में पानी घुस गया। आम दिनों के अपेक्षा दस गुना अधिक लोगों के वाहन खराब हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें