फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन के अभियान में 9055 में मिले कोरोना के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देख जिले में सात से सोलह सितंबर (दस दिन) तक पल्स पोलियो की तर्ज पर विशेष अभियान चलाया गया। 1.62 लाख लोगों पर सर्वे में 9055 में कोरोना जैसे लक्षण मिले। शहरी क्षेत्र में 3424 जबकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 5631 लोग इसमें शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची तैयार कराकर इनकी निगरानी की जा रही है। कोविड संवेदीकरण व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में 1098 टीमों द्वारा छह लाख से अधिक घरों का भ्रमण किया गया। शहर में 460 टीमों ने करीब 2.31 लाख घरों का भ्रमण कर 56,636 व्यक्तियों का सर्वे किया। 3424 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण (सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि) मिले। इसके अलावा ग्रामीण इलाकाें में 638 टीमों ने चार लाख घरों का भ्रमण कर 1.06 लाख लोगों का सर्वे किया। जिला सर्विलांस अधिकारी और एडिशनल सीएमओ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि सर्वे में 6145 लोग बुखार वाले मिले और 161 लोगों में मलेरिया, 47 में डेंगू के लक्षण मिले। सभी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

10224 बच्चे, 5266 महिलाएं टीकाकरण से वंचित
जिले में सामान्य टीकाकरण से वंचित होने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। दस दिवसीय सर्वे में 5266 गर्भवती महिलाएं और दो वर्ष तक के 10,224 बच्चे चिह्नित किए गए, जो नियमित टीकाकरण में छूट गए हैं। यही नहीं 45 साल से अधिक उम्र वाले जिले में करीब 1.51 लाख ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें