फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू का संदेश लेकर रवाना हुई साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन साइकिल यात्रा की शुरुआत हुई। बीएचयू से से निकलकर यह यात्रा सेवाग्राम आश्रम वर्धा तक जाएगी। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने साइकिल चलाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया। यात्री दल के सदस्य 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सेवाग्राम पहुंचेंगे। कुलपति ने यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि जहां-जहां से यह यात्रा गुजरेगी वहां गांधी जी के जीवन दर्शन को समझने की लोगों में उत्सुकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा मिर्जापुर, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, नागपुर होते हुए महाराष्ट्र में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम पहुंचेगी। महात्मा गांधी जीवन दर्शन साइकिल यात्रा के दौरान यात्री मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही सामुदायिक विकास, पर्यावरण, जल संरक्षण समेत बापू के संदेशों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रदर्शित करेंगे। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शहरों के छात्र-छात्राओं और आम लोगों को बापू के जीवन दर्शन से भी रूबरू कराया जाएगा।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वय डॉ. बाला लखेंद्र और आर्य महिला पीजी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष तिवारी करेंगे। साइकिल रैली में भाग लेने वाले छात्रों में बलवंत, राजन कुमार, विनायक झा, श्याम बदन कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, आनंद कुमार, राहुल कुमार यादव, अनीश कुमार, नयन आनंद, नीतीश कुमार सुमन, निखिल प्रताप सिंह, हिमांशु यादव, सुभाष सिंह, सत्यम पांडेय आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें