फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकेंद्र परीक्षा के लिए कुलपति का घेराव

Fri, 26 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध बलिया जिले के कॉलेजों के प्रबंधकों ने स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग को लेकर गुरुवार को न सिर्फ कुलपति का घेराव किया बल्कि मांग पूरी न होने पर परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

 नाराज प्रबंधकों ने जमकर हंगामा किया। कुलानुशासक से धक्कामुक्की भी हुई। देर रात तक प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में कालेज प्रबंधकों का धरना जारी था।
एक मार्च से होने वाली परीक्षा से पहले ही गतिरोध ने विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।
अभी दो दिन पहले भी प्रबंधकों के एक संगठन ने स्वकेंद्र परीक्षा और प्रश्नपत्रों को पहुंचाए जाने की पूर्ववत व्यवस्था बनाए रखने की मांग करते हुए कुलपति से मुलाकात की थी।
गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधन एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में बलिया से पहुंचे करीब 50 से अधिक प्रबंधक कुलपति से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लागते हुए स्वकेंद्र बहाली के लिए नारेबाजी की।
कुलानुशासक प्रो. योगेंद्र सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुलपति को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
करीब आधे घंटे बाद कुलपति के कहने पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और छात्राओं को स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा देने की मांग की।
जब कोई ठोस फैसला नहीं हुआ तो बाहर आकर दुबारा धरने पर बैठ गए। इस बीच कार्यालय से घर जाने के लिए निकल रहे कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग का रास्ता रोकने का प्रयास किया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे कुलानुशासक प्रो. योगेंद्र सिंह के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
इस दौरान कार्यालय के सामने लगी एक बैरिकेडिंग भी गिर गई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रबंधक परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए बाहर आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें