फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी का अभ्यास करना होगा महंगा, हर महीने देने होंगे इतने रुपये

Fri, 09 May 2025 11:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी का अभ्यास करने के लिए शुल्क देना पड़ सकता है। आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ स्टेडियम का कायाकल्प पूरा हो चुका है। ऐसे में अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए महंगा होने वाला है।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में स्वीमिंग पुल में तैराकी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकी का अभ्यास करना अब महंगा होगा। स्विमिंग पूल में अभ्यास करने के लिए स्टेडियम में बीएचयू और बरेका के तर्ज पर शुल्क लग सकता है। इसके लिए खेल विभाग को सभी खेलों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए, जो स्टेडियम की सुविधाओं का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास के लिए उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें भी अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। विशेष रूप से स्विमिंग पूल का उपयोग करने या तैराकी सीखने के लिए प्रति माह दो हजार रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है। स्टेडियम का कायाकल्प आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ लगभग पूरा हो चुका है, अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए महंगा होने वाला है।

इसे भी पढ़ें; Pahalgam Attack: जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री, तीन दिन बाद मिल रही कंफर्म सीट; जानें- क्या है अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होने के बाद, खेल विभाग इसके संचालन और रखरखाव के लिए एक नई शुल्क प्रणाली लागू करने की तैयारी में है। उप क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम ने बताया कि स्टेडियम के संचालन और रखरखाव के लिए जिलाधिकारी ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। जिसे जल्द ही तैयार किया जाएगा। जिसके आधार नई शुल्क नीति तैयार की जाएगी। जिसे जिलाधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें