फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम ने करोडों की ठगी के आरोपी को मऊ से दबोचा

Sun, 04 Mar 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
मऊ, आजमगढ़, जौनपुर जिलों में दर्ज है मुकदमे
विज्ञापन
मऊ पुलिस के सहयोग से स्वाट टीम ने रविवार की देर शाम चिटफंड कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपया ऐंठने के आरोपी को धर दबोचा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कैलवर खालसा फुलवरिया गांव निवासी कैलाश राम को दबेचा गया।
विज्ञापन


कैलाश पर मऊ, आजमगढ़, जौनपुर  में चिटफंड कंपनियों के माध्यम से काफी लोगों के करोड़ों रुपया ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर जानकारी एकत्र करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में पोस्ट ऑफिस में एजेंट का काम करता था। बाद में वह एलआईसी में भी कई वर्षों तक काम करता रहा। इस बीच वह एक फर्जी चिटफंड कंपनी के संचालकों के संपर्क में आया। संपर्क में आने के बाद कम समय में धन दूगना करने का लालच देकर इसने अपने अन्य कई सार्थियों के साथ मिलकर सैकडों लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिया।
विज्ञापन


घोसी चीनी मिल के एक दिव्यांग कर्मचारी से भी इसने दो लाख रुपये ठग लिए। आरोपी मऊ, आजमगढ़,जौनपुर में फेंटाटिस आदि चिट फंड कंपनी बना कर 40 करोड़ से ऊपर रुपये हड़पने का आरोप हैं।

एसओजी और कोतवाली में आए लोगों द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ में एक वर्ष पूर्व मुक़दमा भी दर्ज है। रविवार की देर शाम को कोतवाली पहुंची स्वाट टीम ने कैलवर खालसा फुलवरिया गांव में पहुंचकर आरोपी को उठा लिया।

 इस संबंध में सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर ग्रुप में शामिल उसके सहायोगियों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें