फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Jayanti : छात्रों ने रेत पर उकेरा विवेकानंद-शास्त्री का चेहरा, युवा दिवस पर किया नमन

Sun, 12 Jan 2025 06:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : युवा दिवस के अवसर पर वाराणसी में विभिन्न आयोजन हुआ। निजी संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद और लाल बहादुर शास्त्री काे नमन किया। बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने रैली भी निकाली। एक दिन पहले यानी बीती शाम स्वामी विवेकानंद के लिए गंगा आरती का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
रेत पर बनाई लाल बहादुर शास्त्री और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने गंगा की रेत से स्वामी विवेकानंद और लाल बहादुर शास्त्री का चेहरा उकेरा। वहां पर ‘जय जवान और जय किसान’ का नारा लिखा। एनएसयूआई दृश्य कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने दोनों महान व्यक्तित्वों को नमन किया। 

विज्ञापन


छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के भारत का संदेश और गांधी जी के मार्ग पर चलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को अपने रेतचित्र में उतारा। यहां बिपिन आनंद, संध्या, विनीत, श्रद्धा राय, किरण आदि छात्र शामिल रहे। 

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की हुई भव्य आरती
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक पर भव्य आरती हुई। स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने और इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए शपथ दिलाई। सेवाज्ञ संस्थानम् के बैनर तले वीडीए के मानद सदस्य अमरीश सिंह 'भोला' ने आरती की। इसमें संतोष तिवारी, दिनेश दीक्षित अभिषेक मिश्रा आदि रहे। 

विज्ञापन

छात्रों ने किया विवेकानंद को याद
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में कैंट के पीएम श्री 39 जीटीसी विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया। विद्यालय के शिक्षक एके खरवार ने युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. चंद्रभूषण प्रकाश वर्मा ने विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 के शिकागो धर्म सम्मेलन की चर्चा कर उन्हें युगपुरुष कहा। संचालन अनंत कुमार ने किया।

विवेकानंद की याद में की असहायों की मदद
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्रीशिव शक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से ठंड से बचाव के लिए सेनपुरा मलिन बस्ती में 50 महिलाओं व सफाईकर्मियों में कंबल बांटा गया। संस्था की अध्यक्ष प्रीति रवि जायसवाल ने सभी को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान संस्था के वरिष्ठ सलाहकार दिलीप खन्ना का जन्म दिवस भी मनाया। इस मौके पर लोकेश, आशुतोष, प्रीति, वर्षा, सुषमा मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

लगे जय जवान-जय किसान के नारे। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में निकलेगी विद्यार्थी गौरव यात्रा
स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई की ओर से परिसर में विद्यार्थी गौरव यात्रा निकाली। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भी युवा महोत्सव मनाया गया। विद्यार्थी परिषद की ओर से बीएचयू परिसर के विश्वनाथ मंदिर से विद्यार्थी गौरव यात्रा लंका तक गई। 

एक दिन पहले यानी शनिवार को डीएवीपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा प्राची को पहला स्थान मिला जबकि सक्षम और आर्यन ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य वक्ता प्रो. सतीश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वेदान्त को दुनियाभर में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल केवल भारतीय युवाओं के लिए बल्कि विदेशियों के लिए भी आदर्श बन गए थे। काशी विद्यापीठ में शिक्षाशास्त्र विभाग में स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. विजय जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद विश्व के युवाओं हेतु एक प्रतिमान हैं। बीएचयू शिक्षा संकाय से प्रो. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो एवं तब तक न रुको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती’ का संदेश दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें