उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी बाबा विश्वनाथ और श्री कृष्ण जन्मभूमि का उद्धार देखेंगी। किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान अपना काम करें, सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, भगवान उनको सदबुद्धि दें। उन्हें चाहिए कि वह लोग देश और समाज हित में कार्य करें। लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज ही फहराना चाहिए। वासुदेवानंद सरस्वती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राम के भय के सवाल पर कहा कि भगवान उनको भी सद्बुद्धि दें।