आराजी लाइन विकास खंड के कपरफोरवा स्थित शिवजी के मंदिर पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि मनाई गई।
डॉ. सेवाराम की अध्यक्षता में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर वाराणसी जिला किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन और समाजवादी जन परिषद के तत्वावधान में खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाया गया।
किसान सभा के जिला मंत्री ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के हक के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे और इनके ही प्रेरणा से आज देश में किसान आंदोलन चल रहा है। इस दौरान डॉ. शिव शंकर शास्त्री, रामजी सिंह, रामचंद्र शास्त्री, अफलातून देसाई, राजेंद्र चौधरी, रामजनम यादव आदि मौजूद रहे।