फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कबड्डी में स्वामी सदन ने आर्यभट्ट सदन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेल शुक्रवार को संपन्न हो गया। जूनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता में स्वामी सदन ने आर्यभट्ट सदन को 23-15 से, जूनियर वर्ग की बालिकाओं की आर्यभट्ट सदन ने स्वामी सदन को 20-19 से, सीनियर बालिका कलाम सदन ने आर्यभट्ट सदन को 40-07 से, सीनियर बालक में आर्यभट्ट सदन ने स्वामी सदन को 20-18 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जूनियर गर्ल्स खो खो प्रतियोगिता में राधा सदन ने स्वामी सदन को 22-18 से, सीनियर बालिका खो खो में कलाम सदन ने स्वामी सदन को 20-09 से, सीनियर बालक खो खो में कलाम सदन ने स्वामी सदन को 12-08 से, वॉलीबॉल में आर्यभट्ट सदन ने राधा कृष्ण सदन को 25-22 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह के मुख्य अथिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिर्ज़ापुर डॉ संतोष पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन प्राधानाचार्य संदीप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल ने दिया। इस मौके पर पंडित बलेस मिश्र, विपुल वैभव मिश्र, प्रेमचंद सिंह, राकेश चौबे, सचेंद्र मिश्र, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें