फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वक्फ बोर्ड को लेकर इस संत ने कही बड़ी बात, बोले- 1947 में तय हो गया था; हिन्दू और मुसलमान कहां रहेंगे

Mon, 17 Mar 2025 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वक्फ बोर्ड बिल को लेकर सन्त समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि हम पीएम मोदी के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Waqf Amendment Bill: दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में हुए प्रदर्शन के खिलाफ अखिल भारतीय सन्त समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन




सोमवार को एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम समुदाय के पीछे छिपकर कुछ राजनैतिक दल देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल को लेकर अखिल भारतीय सन्त समिति का हर एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे चट्टान की तरह खड़ा है।
विज्ञापन


स्वामी जीतेन्द्रानन्द ने पूछा कि दुनिया के 56 इस्लामिक देश में कहीं भी वक्फ बोर्ड नहीं है, तो हिन्दुस्तान की सरजमीं पर यह क्यों है? वक्फ बोर्डों के नाम ग्राम सभा की जमीनें क्यों चढ़ा दी गईं? रक्षा और रेल मंत्रालय के बाद इस बोर्ड के पास सर्वाधिक जमीन कैसे माैजूद है? 
विज्ञापन


इन सारे सवालों का जवाब और सच्चाई देश के लोगों को पता चलनी चाहिए। यह जमीनें राष्ट्र की हैं। कहा कि यह देश धर्म के नाम पर विभाजित हो चुका है। हिन्दुओं के लिए हिन्दुस्तान और मुसलमानों के लिए पाकिस्तान... ये निर्माण 1947 में ही हो गया था। इसलिए इस बार वक्फ बोर्ड जैसी किसी भी चीज को हम स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें