फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के चक्के से निकली आग,यात्रियों में मची अफरातफरी

Wed, 24 May 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
पटना से कुर्ला जा रही सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटना से कुर्ला जा रही सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के एस वन बोगी के चक्के में ब्रेक चिपकने की वजह से ब्रेक लेदर में आग लग गई। बुधवार शाम की इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ट्रेन को विंध्याचल के जासा बघौरा गांव के पास रोककर रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाई। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को एक घंटे बाद छह बजकर 40 मिनट पर रवाना किया गया। 

  सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन जब गैपुरा से जिगना की ओर बढ़ी, तो उसके चक्के से आग निकलने लगी। उसी दौरान डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी के चालक ने जब यह देखा तो गैपूरा के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने वॉकी टॉकी पर सुविधा एक्सप्रेस के चालक और गार्ड को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद पांच बजकर 40 मिनट पर ट्रेन को विंध्याचल के जासा बघौरा गांव के पास रोका गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने और ब्रेक ठीक करने के बाद चालक और गार्ड छह बजकर 40 मिनट पर ट्रेन लेेकर चले गए।

सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड तरुण कुमार सिंह ने बताया कि एस वन की बोगी के चक्के में ब्रेक चिपकने की वजह से चिनगारी निकल रही थी। समय रहते सूचना मिलने से हादसा होने से बच गया।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें