फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Singh Bablu: भारतीय कुश्ती संघ के निलंबित अध्यक्ष का काशी में भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ी भीड़

Tue, 26 Dec 2023 08:22 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबतपुर एयरपोर्ट से सैकड़ों वाहनों के साथ संजय सिंह का काफिला निकला तो रास्ते में जगह- जगह बैंड बाजे की धुन पर झूमते और खुशी से लबरेज समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
WFI के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह मंगलवार को अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' के काशी आगमन पर एक तरफ समर्थक तो दूसरी तरफ जिले के पहलवानों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक दर्जनों लग्जरी गाड़ियों के साथ मर्सिडीज पर रोड शो किया।  

विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से सैकड़ों वाहनों के साथ संजय सिंह का काफिला निकला तो रास्ते में जगह- जगह बैंड बाजे की धुन पर झूमते और खुशी से लबरेज समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूरे रास्ते स्वागत के लिए बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। स्वागत के दौरान 'संजय भैया तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' के नारे लगते रहे।

एयरपोर्ट फ्लाईओवर के पास बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जबरदस्त स्वागत किया। उत्साही समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और मंच तक ले गए। एक-एक समर्थकों और पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। काजीसराय स्थित हास्पिटल के बाहर भी उनका स्वागत किया गया। कफिला आगे बढ़ा तो गोकुल धाम हरहुआ के पास पहले से मौजूद लोगों ने स्वागत करने के साथ जमकर नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें