फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के संदिग्ध आतंकी अबु जैद से संपर्क रखने वाले चार युवक हिरासत में

Thu, 09 Nov 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
अबू जैद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईएस के संदिग्ध आतंकी अबु जैद से संपर्क रखने की सूचना पर पुलिस ने आजमगढ़ जिले के कुजियारी गांव में छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत में लिया है। खुफिया विभाग के इनपुट पर मंगलवार की देर रात उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन बुधवार की शाम तक इन्हें अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अबु जैद सऊदी अरब में रहकर एक टेलीफोन कंपनी में केबल बिछाने का काम करता था।

एक समय में अबु जैद के पिता अलाउद्दीन भी खाड़ी देश में था। लेकिन बीते कई साल से घर पर ही रहकर वह खेती बारी करता है। अबु जैद सऊदी अरब में रहता है। उसकी  पाकिस्तान में रहने वाले कई लोगों से अच्छी खासी दोस्ती थी।
विज्ञापन


खुफिया विभाग की निशानदेही पर आठ माह पूर्व बिजनौर से गिरफ्तार संदिग्धों से मिले सुराग के बाद एटीएस की टीम अबु पर नजर रख रही थी। पांच नवंबर को अबु जैद के भारत लौटने की सूचना पर उसे मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अबु जैद की गिरफ्तारी के बाद से ही उसका गांव छाऊ खुफिया विभाग की नजर में है। 
विज्ञापन

चार में से दो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा

यूपी100 - फोटो : amar ujala
मंगलवार की रात को खुफिया विभाग के इनपुट पर भारी संख्या में पुलिस निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव पहुंची और छापेमारी करके गांव के चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

यह सभी लोग गांव के एक व्यक्ति के घर बैठकर टीवी पर मैच देख रहे थे। हिरासत में लिए जाने वालों में एक 15 दिन पूर्व सऊदी अरब से घर लौटा है। और एक अन्य  डेढ़ माह पूर्व वहां से आया हुआ है। शेष दोनों घर पर ही रहते थे।

इनमें से एक का पुराना रिकार्ड ठीक नहीं है। बुधवार की शाम तक इन्हें अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही थी। गांव के लोगों ने इनके हिरासत में लिए जाने की बात कही है जबकि पुलिस के किसी भी बड़े अधिकारी ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें