तीन माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
मडिय़ाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर की अन्य महिलाओं के साथ सुबह खेत की तरफ से लौट रही थी। घर की अन्य महिलाएं पीछे थी। किशोरी एक निजी स्कूल के पास पहुंची थी तभी स्कूल के प्रबंधक ने उसे पकड़ लिया। किशोरी को एक कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीछे से आ रही अन्य महिलाएं विद्यालय के करीब पहुंची तो किशोरी के चिल्लाने की आवाज पर विद्यालय में पहुंच गई। जिसपर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।