फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में आया कोरोना का संदिग्ध मरीज, अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं

Wed, 18 Mar 2020 10:51 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर देश के साथ प्रदेश सरकार की ओर से भी एहतियातन सारे आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दावा भी किया जा रहा है कि हर जिले में इससे बचाव को लेकर आइसलेशन वार्ड से लेकर सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।  पर बलिया जिले में इन दावों की पोल बुधवार सुबह तब खुल गई, जब कोरोना का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचा।

विज्ञापन

 

बलिया जिला चिकित्सालय में बुधवार को सुबह लगभग दस बजे कोरोना का संदिग्ध मरीज आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। युवक मलेशिया से आया है और उसे आइसोलेशन वार्ड में पहुंचा दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसके लक्षण कोरोना का मरीज होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिलहाल डर की वजह से कोई भी उसके पास जाने से कतरा रहा है, क्योंकि अस्पताल में भी बचाव की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टर उसकी तरफ किसी को भी जाने नहीं दे रहे हैं, सभी लोग डरे हुए हैं। लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें