फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान और ओपन जिम के लिए सर्वे शुरू, यूपी सरकार के 100 दिनों के कार्य योजना के तहत निर्माण का लक्ष्य

Fri, 15 Apr 2022 01:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में सौ दिन के कार्य योजना में खेल संबंधित बिंदुओं को प्राथमिकता पर रखते हुए मेजर ध्यान चंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में जिम और खेल मैदान निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
ओपेन जिम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर ध्यान चंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत वाराणसी में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही उनके गांव में खेल मैदान, ओपन जिम और स्टेडियम की सुविधा मिल सकेगी। इसके तहत 50 खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा उपायुक्त करुणाकर अदीब ने बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में सौ दिन के कार्य योजना में खेल संबंधित बिंदुओं को प्राथमिकता पर रखते हुए मेजर ध्यान चंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में जिम और खेल मैदान निर्माण कराया जाना है।

जिसमें मनरेगा की भूमिका मिट्टी से संबंधित कार्य होगी। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। इधर खंड विकास अधिकारियों का कहना है पत्र मिलने के बाद तहसील से समन्वय करके सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि यूपी सरकार के प्रारंभिक 100 दिनों के कार्य योजना के तहत जिले में 50 खेल मैदान के निर्माण का लक्ष्य है। इसमें काशी विद्यापीठ में चार, हरहुआ, चिरईगांव में पंाच-पांच, सेवापुरी, बड़ागांव में छह-छह पिंडरा में सात आराजीलाइन में आठ और चोलापुर में नौ खेल मैदानों के निर्माण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें