फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीनों के सर्किल रेट में संशोधन के पूर्व सर्वे, राज्यमंत्री ने भेजा पत्र; NH और हाइवे पर फोकस

Fri, 21 Mar 2025 04:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सर्वे में एनएच और रिंग रोड हाइवे के आसपास फोकस किया गया है। बीते कई सालों से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। इससे बाजार और सर्किल रेट में अंतर आ गया है। इसे दूर करने के लिए पुनरीक्षण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीनों के सर्किल रेट में संशोधन के पूर्व सर्वे का काम चल रहा है। इसकी तैयारी प्रशासन ने की है। 31 मार्च तक तीनों तहसीलों को रिपोर्ट भेजनी है। एक अप्रैल से संशोधित सर्किल रेट लागू करने की तैयारी की गई है। स्टांप राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर पुनरीक्षण करने को कहा है। 

विज्ञापन


फिलहाल निबंधन विभाग के सभी सब रजिस्ट्रार और अन्य टीम सर्वे कर रही हैं। जमीन की सही कीमत जानने के लिए एक-एक लेखपाल क्षेत्र की जमीनों की खरीद-बिक्री की पूरी जानकारी हासिल कर रहे हैं। डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। 

संशोधित सर्किल रेट की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। डीएम से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित रेट की सूची निबंधन कार्यालय एवं तहसील में लगा दी जाएगी। सर्वे कर रही टीम ने रिंग रोड फेज वन, फेज टू, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर के लिए बने फोरलेन, नगर निगम में शामिल हुए 78 गांव, नवनिर्मित औद्योगिक प्लांट, गंगा किनारे राम नगर के क्षेत्र आदि का सर्वे कर रही है। 
विज्ञापन


इसमें अर्धनगरीय क्षेत्र नगरीय क्षेत्र हो गए हैं। कोरोना संक्रमण काल के बाद जमीन की खरीद-बिक्री चार गुना बढ़ गई है। अलग अलग रेट के चलते आने वाली दिक्कतें दूर की जाएंगी। सर्किल रेट की विसंगतियों को दूर कराने के लिए तीनों तहसीलों में सर्वे कराया जा रहा है। इसका प्रस्ताव डीएम के पास भेजा जाएगा। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि तीनों तहसील की सर्वे रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें