फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, खाद्य उत्पादों की लगी प्रदर्शनी; आजीविका पर हुई चर्चा

Fri, 21 Mar 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कार्यक्रम में महिलाओं ने आजीविका उत्पाद की जानकारी ली। इसके साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में माैजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पिंडरा विकासखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को समूह गठन, ऋण प्रबंधन और आजीविका के कई साधनों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने महिलाओं को समूहों से जुड़ने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने महिलाओं को सोशल मोबिलाइजेशन, प्रशिक्षण, माइक्रोफाइनेंस आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को समूहों के माध्यम से बचत करने और ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि सिंह ने महिलाओं को आजीविका के लिए प्रेरित करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके विभिन्न उत्पाद बनाने और उन्हें बाजार में बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न आजीविका उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपायुक्त और खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने प्रदर्शनी का दौरा किया और महिलाओं के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।

उन्होंने महिलाओं को उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विकासखंड के ब्लॉक मिशन प्रबंधक अंकित सिंह, शैलेश श्रीवास्तव और कई समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें