फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशालाक्षी कॉरिडोर का सर्वे पूरा: मंदिर की चौखट तक होगा काशी विश्वनाथ धाम का दायरा; अब रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 07 Jun 2024 03:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद शक्तिपीठ माता विशालाक्षी के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। योजना के तहत बाबा के धाम से लेकर विशालाक्षी मंदिर तक गली को चौड़ा किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के गलियारे के विस्तार के बाद विशालाक्षी मंदिर से बाबा के धाम में आने का मार्ग सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
मां विशालाक्षी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम का दायरा अब मां विशालाक्षी की चौखट तक होगा। विस्तारीकरण के लिए सर्वे का काम चुनाव के पहले ही पूरा हो चुका है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद अब काम आगे बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, मां विशालाक्षी मंदिर के महंत ने भी इस योजना के लिए अपनी सहमति दे दी है। महंत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर विस्तारीकरण को समय की जरूरत बताया था।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ धाम के गलियारे का विस्तार विशालाक्षी मंदिर तक करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद कॉरिडोर के विस्तार के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और अब सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कॉरिडोर के विस्तार के काम को आगे बढ़ाया जाएगा और बाबा के धाम का दायरा मां विशालाक्षी के मंदिर तक बढ़ जाएगा।

मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी का कहना है कि कॉरिडोर का विस्तार जरूरी है। कॉरिडोर के विस्तार से पहले मंदिर परिसर का विस्तार होना चाहिए। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। कहा है कि मंदिर का महंत होने के नाते मैं इस विस्तारीकरण का पूर्ण समर्थन करता हूं। विशालाक्षी मंदिर तक विश्वनाथ कॉरिडोर का विस्तार होने के बाद मां के मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए मंदिर का परिसर काफी छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें